क्या बनना चाहेंग?
क्या बनना चाहेंगे आप?
कुछ दिनों से उदास रह रही अपनी बेटी को देखकर माँ ने पूछा, ” क्या हुआ बेटी, मैं देख रही हूँ तुम बहुत उदास रहने लगी हो…सब ठीक तो है न ?”

After looking at her daughter who was depressed for some days, the mother asked, "What happened daughter, I see you started becoming very sad ... is everything okay?"

“कुछ भी ठीक नहीं है माँ, कार्यालय में मालिक की फटकार, दोस्तों की बेमतलब की नाराजगी, पैसो की मुसीबत, मेरा मन बिल्कुल अशांत रहने लगा है माँ, मन करता है कि ये सब छोड़ कर कहीं चली जाऊं ….”.

"Nothing is fine, boss’s reprimand in office , the unpleasant displeasure of friends, money problem, My mind has been completely restless, mother, I feel like leaving all this and going somewhere ....".

माँ ये सब सुनकर गंभीर हो गयीं, फिर कुछ देर सोंच कर वो अपनी बेटी को रसोई घर में ले गयीं। वहां उन्होंने तीन कड़ाही उठाई और उनमें पानी भर दिया उसके बाद उन्होंने पहले कड़ाही में गाजर , दूसरे में अण्डे और तीसरे में कुछ कॉफ़ी के बीज डाल दिए. फिर उन्होंने तीनों कड़ाहियों को चूल्हे पे चढ़ा दिया और बिना कुछ बोले उनके खौलने का इंतज़ार करने लगीं.

Mother became serious after hearing all this, and after a while she took her daughter to the kitchen. There they picked up three pans and filled them with water, then they put carrots in the first pan, eggs in the second and some coffee beans in the third. Then all three pans were put on the stove, and they were waiting patiently it to come to boil .

लगभग बीस मिनट बाद उन्होंने गैस बंद कर दी, और फिर एक – एक कर के गाजर और अण्डे अलग-अलग थालियों में निकाल दिए और अंत में एक कटोरे में कॉफ़ी उड़ेल दी.

After about twenty minutes she stopped the gas, and then removed the carrots and eggs in separate plates and then poured the coffee in a bowl.

“बताओ तुमने क्या देखा “, माँ ने बेटी से पूछा . “गाजर, अण्डे , कॉफ़ी … और क्या ??…लेकिन ये सब करने का क्या मतलब है .”, जवाब आया. माँ बोलीं,” मेरे करीब आओ …और इन गाजर को छू कर देखो !” बेटी ने छू कर देखा, गाजर मुलायम हो चुके थे . “अब अण्डों को देखो ..”

"Tell me what you saw", mother asked the daughter. "Carrot, egg, coffee ... and what ?? ... but what does all this mean?", The answer came. Mother said, "Come closer to me ... and touch these carrots and see!" The daughter touched and saw, the carrots were soft. "Now look at the eggs."

बेटी ने एक अंडा हाथ में लिया और देखने लगी, अंडा बाहर से तो पहले जैसा ही था पर अन्दर से सख्त/कठोर हो चुका-था. और अंत में माँ ने कॉफ़ी वाला कटोरा उठा कर देखने को कहा …. ” …इसमे क्या देखना है…ये तो कॉफ़ी बन चुका है …लेकिन ये सब करने का मतलब क्या है ….???’, बेटी ने कुछ झुंझलाते हुए पूछा.

The daughter took an egg in her hand and began to see, the egg was same from outside as it was before but had been hardened from inside. And finally the mother asked to lift the coffee bowl and see ... "... what is to see in it ... it has become a coffee ... but what does it mean to do all this ....", The daughter asked a few quarrels.

माँ बोलीं , ” इन तीनो चीजों को एक ही तकलीफ/कष्ट से होकर गुजरना पड़ा — खौलता पानी. लेकिन हर एक ने अलग अलग तरीके से प्रतिक्रिया दी . गाजर पहले तो ठोस था पर खौलते पानी रुपी मुसीबत आने पर कमजोर और नरम पड़ गया, वहीँ अंडा पहले ऊपर से सख्त और अन्दर से नरम था पर मुसीबत आने के बाद उसे झेल तो गया पर वह अन्दर से बदल गया, कठोर हो गया, सख्त दिल बन गया ….लेकिन कॉफ़ी के बीज तो बिल्कुल अलग थीं …उनके सामने जो दिक्कत/कष्ट आयी उसका सामना किया और मूल रूप खोये बिना खौलते पानी रुपी मुसीबत को कॉफ़ी की सुगंध में बदल दिया…

Mother said, "All these three things had to go through a exactly same problem - boiling water. But each one responded differently. The carrot was first solid, but when it had to face the problem in the form of boiling water, it became soft, the egg was harder from outside and soft from the inside. But after having trouble, he turned from inside, hardened ... .but the coffee beans were completely different ... faced with the problems that they encountered in front of them and without losing the original quality, it turned into the aroma of coffee ...

“ तुम इनमे से कौन हो?” माँ ने बेटी से पूछा . “जब तुम्हारी ज़िन्दगी में कोई परेशानी आती है तो तुम्हारी प्रतिक्रिया कैसी होती है ? तुम क्या हो गाजर, अंडा या कॉफ़ी के बीज ?” बेटी माँ की बात समझ चुकी थी, और उसने माँ को वचन दिया (पक्का वादा किया ) कि वो अब उदास नहीं होगी और विपरीत परिस्थितियों का सामना अच्छे से करेगी।

"Which of these are you?" The mother asked the daughter. "How do you react when there is a problem in your life? What are you carrots, eggs or coffee beans? " The daughter had understood the point of mother, and she promised the mother that she will not be sad anymore and will face the opposite conditions well.